हरियाणा के नारनौल में अटेली क्षेत्र के गांव उनींदा के पास मंगलवार शाम नेशनल हाईवे-11 पर तेज रफ्तार के कारण दो कारों की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। रेवाड़ी जिला के भालखी माजरा निवासी अमित और चंदपुरा निवासी यशवंत अपनी कार से नारनौल से माजरा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही दिल्ली निवासी एक परिवार की कार से उनकी गाड़ी तेज रफ्तार के कारण पीछे से टकरा गई। रोड कर लौट रहा था बताया जा रहा है कि दिल्ली का परिवार नांगल चौधरी क्षेत्र के पास राजस्थान स्थित देवता-छाजड़ा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में रोट चढ़ाकर वापस लौट रहा था। डिवाइडर से टकराई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी कार में सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। यातायात कराया सुचारु सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.