नर्मदापुरम में इटारसी रोड पर बड़ी पहाड़ियां के पास कार और स्कूटी की टक्कर हुई। घटना रविवार रात करीब 8.15 बजे हुई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक युवक और युवती बुरी तरह से घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद कार ड्राइवर मौके से भाग निकला। देहात थाना से पुलिसकर्मी नवीन दुबे एवं चेतन नरवरे मौके पर पहुंचे। तत्काल लहूलुहान हालत में घायल दोनों युवक युवती को नर्मदा अस्पताल ले गए। युवक गौरव राजपूत निवासी सदर बाजार नर्मदापुरम के पैर, सिर, हाथ में चोट आई। युवती गौरी राजपूत के सिर में हेड इंजरी हुई है। अस्पताल में जर्नल सर्जन डॉक्टर सौरभ रघुवंशी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रवि चढ़ार, डाक्टर नरेंद्र परिहार दोनों का इलाज कर रहे है। जानकारी के मुताबिक स्कूटी चालक युवक गौरव राजपूत निवासी सदर बाजार है। युवती उसी की रिश्तेदार है। दोनों पहाड़िया तरफ से आ रहे थे। हनुमान मंदिर के पास एक महाराष्ट्र पासिंग कार ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि गाड़ी चकनाचूर हो गई। दोनों युवक युवती सड़क पर गिर गए। जो खून से लतपथ हालत में पड़े थे। जिन्हें पुलिस कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.