नक्सली नेटवर्क को लगा बड़ा झटका
अब सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई को सक्रिय नक्सली नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. जवानों ने तलाशी अभियान चलाया, जहां उन्हें एक गुप्त ठिकाना मिला और वहीं से विस्फोटक सामग्री का बड़ा भंडार मिला. बरामद सामग्री में रॉकेट लॉन्चर सेल, मोर्टार सेल, ऑरेंज फ्यूज, सेफ्टी फ्यूज शामिल हैं. इनसे नक्सली किसी बड़े हमले की तैयारी में थे, जिन पर अब सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करके उनकी कमर को तोड़ दिया है.
सर्च ऑपरेशन के दौरान जब्त सामग्री का विवरण:
1. प्राइमा कॉर्ड – लगभग 100 मीटर
2. सेफ्टी फ्यूज – 20 मीटर
3. ऑरेंज फ्यूज – 20 मीटर
4. सुतली बम – लगभग 35 किलोग्राम
5. उर्वरक पाउडर (भूरा) – 38 किलोग्राम
6. इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक – 18 किलोग्राम
7. चारकोल – 2.5 किलोग्राम
8. एएमएन पाउच – 05 नग
9. इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट लॉन्चर – 01 नग
10. रॉकेट लॉन्चर सेल – 13 नग
11. मोर्टार सेल (भारी) – 19 नग
12. मोर्टार सेल (हल्का) – 11 नग
13. बीजीएल लॉन्चर (इम्प्रोवाइज्ड – बड़ा) – 01 नग
14. बीजीएल लॉन्चर (इम्प्रोवाइज्ड – छोटा) – 01 नग
15. बीजीएल कारतूस (मध्यम) – 08 नग
16. बीजीएल कारतूस (छोटा) – 15 नग
17. बीजीएल कारतूस (बड़ा) – 12 नग
18. लंबी दूरी बीजीएल राउंड – 70 नग
19. छोटी दूरी बीजीएल राउंड – 55 नग
20. इम्प्रोवाइज्ड हैंड ग्रेनेड – 02 नग
21. चिकित्सकीय सामग्री एवं दवाइयाँ – पर्याप्त मात्रा में
सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की सप्लाई चेन पर बोला धावा
इससे पहले 2 फरवरी को विश्वसनीय इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया था और सर्च के दौरान कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद कीं. इनमें प्रेशर कुकर, बिजली के तार, रस्सी, चार्जर, बैटरियां, पेंसिल सेल, पाइप, इंजन ऑयल सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल थीं. इनका इस्तेमाल नक्सली IED तैयार करने में करते थे.पिछले कुछ समय से सुरक्षबलों ने सीधे नक्सलियों की सप्लाई चेन पर धावा बोला है. इससे नक्सलियों के संसाधन भी कम हो गए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.