यह पूरा मामला थरथरी थाना क्षेत्र के दिरी पर गांव निवासी राम बच्चन के घर का मामला है. पुलिस राम बच्चन को 2014 के एक मामले में गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी. पुलिस ने राम बच्चन को तो गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान…..
थानेदार इतना ढीठ था कि वह महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में आंगनबाड़ी सेविका के बाल खींचकर उन्हें थप्पड़ मारा. नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से थरथरी थानाध्यक्ष महिला पुलिसकर्मी के रहते हुए एक महिला को बाल खींचकर थप्पड़ मार रहा है.
बताया जाता है कि यह पूरा मामला थरथरी थाना क्षेत्र के दिरी पर गांव निवासी राम बच्चन के घर का मामला है. पुलिस राम बच्चन को 2014 के एक मामले में गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी. पुलिस ने राम बच्चन को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन आंगनबाड़ी सेविका ने जब पुलिस से गिरफ्तारी की वजह पूछी तो थानेदार द्वारा आंगनबाड़ी सेविका को बाल खींचकर थप्पड़ जड़ दिया गया.
दरभंगा में हुआ था ऐसा ही मामला
हाल ही में दरभंगा पुलिस की बदसलूकी का भी मामला सामने आया था. पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने सख्त एक्शन लेते हुए बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया था. आपको बताते हैं कि वन-वे उल्लंघन के दौरान एक महिला और उनके कार चालक से थानाध्यक्ष के गाली-गलौज करने का यह पूरा मामला क्या है. बेता थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक दारोगा पर महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी और धमकी देने का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि नो-एंट्री में गाड़ी घुसने के मामले में कार्रवाई करने के बजाय थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने वर्दी का रौब दिखाया. पीड़ित महिला डॉक्टर तेजस्विनी पांडे का कहना है कि मामूली ट्रैफिक उल्लंघन पर उनके साथ खुलेआम गाली-गलौज की गई, बदसलूकी की गई और धमकाया गया. यह पूरा घटनाक्रम सड़क पर मौजूद लोगों ने देखा, जिसके बाद किसी ने इसका वीडियो बना लिया. इसके बाद जब यह मामला बढ़ा तो थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई हुई.
एक के बाद एक इस तरह के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनता सवाल उठाने लगी है कि पुलिस का काम अपराध पर लगाम लगाना और अपराधियों को पकड़ने का है लेकिन, वह खुद ही अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है. इससे लोगों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खतरा भी महसूस होने लगा है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.