नालंदा जिला के हिलसा निवासी उपेंद्र यादव की कहानी शौक और जुनून की एक दिलचस्प मिसाल है. करीब 45 वर्षीय उपेंद्र यादव को बचपन से ही घोड़ों का बेहद शौक था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह अपना यह सपना पूरा नहीं कर पा रहे थे. साल 2005 में उन्होंने पहली बार अपना घोड़ा खरीदा. तब से आज तक घोड़ों के प्रति उनका प्यार बना हुआ है और वर्तमान में उनके पास दो महंगे घोड़े हैं.
इन्हीं लोगों में से एक हैं, नालंदा के हिलसा निवासी उपेंद्र यादव. वह करीब 45 साल के हैं. उनकी बचपन से ही यह ख्वाहिश थी कि हमें घोड़ा रखना है. हालांकि, उस वक्त इतना पैसा नहीं था. इस कारण कभी-कभी दूसरों के घोड़े से भी शौक पूरा करते थे. हालांकि, जैसे-जैसे उम्र बढ़ी और कमाई की ओर अग्रसर हुए तो 2005 में पहली बार घोड़े लेकर आए. उस वक्त से ही घोड़ा घर पर रखे हुए हैं. वर्तमान में उपेंद्र यादव के पास दो महंगे घोड़े हैं, जिसके रख रखाव में काफी खर्च करते हैं. घोड़े को देखते ही ऐसा लगता है कि उस पर रोजाना हजारों रुपए खर्च होता होगा.
दो-दो घोड़ों के साथ चलता है यह शख्स
उपेंद्र यादव ने Local 18 से कहा कि हमें बचपन से ही घोड़े का शौक रहा है. इसी कारण शौक पूरा करने के लिए अभी दो-दो घोड़े रखे है. एक राजस्थानी नस्ल है, जो सोनपुर मेले से लेकर आए हैं. एक और घोड़ा मिक्स नस्ल का है, जो हमने डुमरांव से लेकर आए हैं. यह राजस्थानी और सिंधी का मिक्स है. दोनों की कीमत करीब 3 लाख रुपए होगी. राजस्थानी नस्ल का घोड़ा 32 महीने का है. वहीं मिक्स नस्ल वाला घोड़ा करीब 25 महीने का है. इन दोनों घोड़े पर रोज करीब 1200 रुपए खर्च है. हालांकि, जब मन में रखने का भाव है तो खर्च का कोई असर नहीं पड़ता है.
क्यों है घोड़े का शौक
उन्होंने आगे बताया कि हम वैसे सिर्फ इन दोनों घोड़े को घुमाने के उद्देश्य से ही निकलते हैं. सड़क पर कम ही लेकर निकलते हैं. हम ऐसा सोचते हैं कि कोई महंगे मोबाइल के शौकीन होते हैं और कुछ बंग्ला और गाड़ियों के शौकीन होते हैं, हमारा शौक घोड़े रखने का है तो वही घोड़े रख रहे हैं. कई बार इन दोनों घोड़े को प्रतियोगिता में लेकर गए हैं. एक दो दफा घोड़ों ने प्रतियोगिता भी जीता है. अभी भी ऐसा लगता है कि पुराने जमाने में हर घर में घोड़े हाथ और अन्य जानवर देखने को मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. ये भी एक सोच रही है, जिसके चलते हमने यह फैसला लिया.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.