यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर में पी-1 से पी-5 तक अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग जोन में ही वाहन खड़ा करें. आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी.
इन इलाकों में रहेगा खास नियंत्रण
जारी ट्रैफिक मैप के अनुसार अस्पताल मोड़, थाना चौक, खंदकपर, पुलपर, भरावपर, रामचंद्रपुर, बड़ी पहाड़ी और रेलवे स्टेशन के आसपास के मार्गों पर सख्त नियंत्रण रहेगा. जिन मार्गों को लाल रंग से चिन्हित किया गया है, वहां सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालित किया जाएगा. प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.
पार्किंग की अलग व्यवस्था
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर में पी-1 से पी-5 तक अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग जोन में ही वाहन खड़ा करें. आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में होली के दौरान घर से निकलने से पहले नया रूट प्लान जरूर देख लें, ताकि रंग में भंग न पड़े.
आपको बता दें कि लोगों को त्योहार मनाने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने तैयारी की है. ऐसे में लोगों को भी इसमें सहयोग करने की जरूरत है. इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वो निर्धारित रूट का पालन करें और अच्छे से त्योहार मनाएं.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.