दिल्ली, हरियाणा और उत्तर भारत के कई शहरों में इन दिनों तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है. गर्म हवाओं और बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी ओर नैनीताल में अधिकतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. सुबह और शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाएं सर्दी के आखिरी दिनों का एहसास करा रही हैं. हल्की धूप और ठंडी हवा से शहर का मौसम फिल्मी बन गया है. नैनीताल होटल एसोसिएशन के सचिव वेद साह कहते हैं कि मैदानी इलाकों में गर्मी शुरू होते ही पर्यटक पहाड़ों का रुख करने लगे हैं.
दिल्ली, हरियाणा और उत्तर भारत के कई शहरों में इन दिनों तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है. गर्म हवाओं और बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी ओर नैनीताल में अधिकतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है. सुबह और शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाएं सर्दी के आखिरी दिनों का एहसास करा रही हैं. हल्की धूप और ठंडी हवा के कारण शहर का मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है.
शहर की पहचान मानी जाने वाली नैनी झील के आसपास इन दिनों पर्यटकों की अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है. झील किनारे टहलते लोग, बोटिंग का आनंद लेते सैलानी और ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाते स्थानीय लोग इस मौसम को और खास बना रहे हैं. कई पर्यटक सुबह और शाम झील के आसपास घूमते हुए प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. भोटिया मार्केट के स्थानीय कारोबारी दिनेश भोटिया का कहना है कि मैदानी इलाकों में गर्मी और प्रदूषण दोनों बढ़ने लगे हैं, जबकि नैनीताल में अभी भी मौसम सुहावना बना हुआ है. उनके अनुसार, नैनी झील की वजह से शहर में ताजी और ठंडी हवा मिलती रहती है, जिससे यहां अधिक गर्मी महसूस नहीं होती. जहां नीचे के इलाकों में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच रहा है, नैनीताल में इन दिनों तापमान करीब 15 डिग्री बना हुआ है.
एक सप्ताह से कमाल
नैनीताल होटल एसोसिएशन के सचिव वेद साह का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से शहर का मौसम काफी अच्छा बना हुआ है. मैदानी इलाकों में गर्मी शुरू होते ही पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख करने लगे हैं और नैनीताल भी उनकी पहली पसंद बनता जा रहा है. इस समय नैनीताल घूमने के लिए मौसम बेहद अनुकूल है. पर्यटक सुहावने मौसम का आनंद ले सकते हैं.
क्या बोले पर्यटक
नैनीताल के मौसम का लुत्फ पर्यटक भी जमकर उठा रहे हैं. दिल्ली से नैनीताल पहुंचे पर्यटक अरुण का कहना है कि दिल्ली में इन दिनों काफी गर्मी महसूस होने लगी है, जबकि नैनीताल में मौसम साफ, ठंडा और बेहद सुहावना है. उन्होंने बताया कि यहां की खूबसूरत वादियां, ठंडी हवाएं और शांत वातावरण मन को सुकून देने वाला है. अरुण का कहना है कि जो लोग गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, उन्हें इस समय नैनीताल जरूर आना चाहिए.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.