New Year Celebration 2026 नए साल की रात नैनीताल में जश्न खास होने वाला है. खूबसूरत वादियों के बीच चुनिंदा होटलों में DJ नाइट, लाइव म्यूजिक और खास डिनर के साथ सैलानी नए साल का स्वागत धूमधाम से करेंगे. रोमांटिक माहौल, लाइव म्यूजिक, फूड और एंटरटेनमेंट के साथ पार्टनर के साथ मस्ती और जश्न मनाने के लिए ये जगहें सबसे बेहतर विकल्प मानी जाती हैं.
नैनीताल का ऐतिहासिक और रॉयल नैनी रिट्रीट होटल नए साल के स्वागत के लिए भव्य तैयारियों में जुटा है. यहां न्यू ईयर ईव पर ग्रैंड DJ नाइट, लाइव म्यूजिक और खास गाला डिनर का आयोजन किया जा रहा है. होटल की लोकेशन आयारपाटा की पहाड़ी पर है जहां से मेहमानों को खूबसूरत वादियों और झील का शानदार नजारा देखने को मिलेगा. पार्टी में शानदार लाइटिंग, थीम डेकोरेशन और प्रीमियम फूड मेन्यू रखा गया है. होटल गेस्ट्स के लिए एंट्री पैकेज में शामिल है.

लेक व्यू और लग्ज़री के लिए मशहूर नमः नैनीताल में नए साल का जश्न हाई-एनर्जी पार्टी के साथ मनाया जाएगा. यहां DJ नाइट के साथ लाइव परफॉर्मेंस, अनलिमिटेड स्नैक्स और भव्य गाला डिनर की व्यवस्था की गई है. नैनीताल की खूबसूरत वादियों और म्यूजिक के साथ पार्टी को यादगार बना देगा. होटल में कपल्स और फ्रेंड्स ग्रुप के लिए खास न्यू ईयर पैकेज तैयार किए गए हैं.

नैनीताल में शांति और क्लास के लिए फेमस विक्रम विंटेज होटल नए साल पर एलिगेंट न्यू ईयर सेलिब्रेशन ऑफर कर रहा है. यहां सॉफ्ट DJ म्यूजिक, लाइव बैंड और स्पेशल इंडियन व कुमाऊंनी व्यंजनों से सजा गाला डिनर मेहमानों को आकर्षित कर रहा है. होटल की बालकनी से शहर और पहाड़ों की जगमगाती लाइट्स का नजारा बेहद खास होता है. यहां भी कई तरह के पैकेज चल रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

नैनीताल के मल्लीताल पर स्थित शेरवानी हिलटॉप में न्यू ईयर पार्टी को ग्रैंड अंदाज़ में सेलिब्रेट किया जा रहा है. यहां DJ नाइट, बोनफायर, लाइव फूड काउंटर और स्पेशल ड्रिंक्स के साथ शानदार गाला डिनर की व्यवस्था की गई है. पहाड़ों के बीच ठंडी शाम और म्यूजिक का मजा पार्टी को और खास बना देता है. फैमिली और कपल्स के लिए यह होटल काफी पसंद किया जा रहा है. साथ ही पार्टी के लिए यहां कई तरह के पैकेज तैयार किए गए हैं.

नैनीताल से कुछ दूरी पर स्थित डाइनेस्टी होटल, खुर्पाताल कस्बे में स्थित है. शांति और प्रकृति के बीच न्यू ईयर सेलिब्रेशन का अनोखा अनुभव दे रहा है. यहां DJ नाइट के साथ लाइव म्यूजिक, गाला डिनर और झील के पास सुकून भरा माहौल मेहमानों को आकर्षित कर रहा है. खुर्पाताल की खूबसूरत वादियां नए साल की रात को यादगार बना देगी. भीड़ भाड़ से दूर, परिवार और कपल्स के लिए यह होटल एक परफेक्ट न्यू ईयर डेस्टिनेशन बनता आया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.