नैनीताल के चाइना बाबा क्षेत्र स्थित शिशु मंदिर विद्यालय में आग लग गई। तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फंसे हुए दो लोगों को समय रहते बचा लिया गया।
एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शाम करीब 7:15 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चाइना बाबा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की दूसरी मंजिल पर आग लग गई है। फायर स्टेशन से तुरंत दमकल की टीमें भेजी गईं और बाद में जिलाधिकारी ने पास के फायर स्टेशनों से गाड़ियां भेजीं। स्थानीय लोगों और दमकल की टीमों ने आग पर काबू पा लिया।
#WATCH | Nainital, Uttarakhand: SP Nainital Dr Jagdish Chandra says, “Around 7:15 pm, the control room received information that a fire had broken out on the second floor of the Saraswati Shishu Mandir located at China Baba. Fire teams were immediately dispatched from the fire… https://t.co/SfJO6FaNd0 pic.twitter.com/urPd3zdsy2
— ANI (@ANI) December 9, 2025
चंद्र ने बताया कि ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला। अब आग पूरी तरह से काबू में है। इस ऑपरेशन के दौरान अंदर मौजूद सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य और उनके बेटे को बचा लिया गया। रात में आगे कोई और घटना न हो, इसके लिए वहां एक दमकल गाड़ी तैनात कर दी गई है और वहां जो ट्रैफिक था उसे भी कुछ देर रोककर सामान्य घोषित कर दिया गया है।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.