जानकारी के अनुसार, अंगीठी से भड़की आग और फिर सिलेंडर ब्लास्ट ने दो परिवार को लील लिया. अहम बात है कि ये दोनों परिवार मूल रूप से कहीं और के रहने वाले थे और मकर सक्रांति(स्थानी बोली में जिले माघ महीने का साझा) पर महेमान बनकर आए थे. अहम बात है कि माघ महीने में करीब एक महीने तक सिरमौर में माघी मेला मनाया जाता है और यहां पर मेहमानवाज का दौर चलता रहता है.
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग नौहराधार से 15 किमी दूर घंडुरी के तलागना गांव में मोहन सिंह के घर में सोए हुए थे और इस दौरान रात को अंगीठी से आग लग गई. आग लगने के बाद मकान में रखा सिलेंडर फट गया और किसी को भी निकलने का मौका नहीं मिला. घटना में केवल लोकेद्र सिंह को ही बचाया जा सका.
बताया जा रहा है कि शिमला के चौपाल के गांव बिज्जर (कुम्बडा़) के लोकेंद्र ठाकुर उर्फ छोटू की अपनी पत्नी कविता तथा तीन बच्चे के साथ मेहमान के तौर पर यहां आए थे. इस हादसे में उनकी पत्नी कविता और दो बेटियों सारिका, कृतिका और बेटे कृतिक की मौत हो गई है. इसके अलावा, पति नरेश कुमार और पत्नी तृप्ता टपरौली, राजगढ़ की भी जान चली गई है.
नड्डा समेत कई नेताओं ने जताया दुख
इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, अध्यक्ष राजीव बिदंल समेत कई कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने दुख जताया है. स्थानीय विधायक विनय कुमार ने भी घटना पर दुख जताया है और कहा कि वह अभी दिल्ली में हैं औऱ मौके के लिए रवाना हो रहे हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.