नोट करें सोने-चांदी के रेट
ऑल इंडिया बूलियन मर्चेंट एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के अनुसार शनिवार को 24 कैरेट सोना की कीमत 1,59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. जबकि 22 कैरेट सोना की कीमत 1,45,500 रुपया प्रति 10 ग्राम हैं. वहीं, 18 कैरेट सोना की कीमत 1,27,200 रुपया प्रति 10 ग्राम हैं.
अगर इस दिन कोई भी ग्राहक अपने सोना की ज्वेलरी को बाजार में बदलकर दूसरा लेना चाहते है तो इस दिन एक्सचेंज रेट 1,44,500 रुपया प्रति 10 ग्राम की रेट से लिया जाएगा. वहीं, अगर चांदी की बात करे तो शनिवार को चांदी 2,53,000 रुपया प्रति किलोग्राम हैं.
सोना 1000 तो चांदी 2000 सस्ती
शुक्रवार की तुलना में मुजफ्फरपुर के सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई हैं. शुक्रवार को जहां 24 कैरेट सोना 1,60,000 रुपया प्रति 10 ग्राम थी वही अब यह घटकर शनिवार को 1,59,000 रुपया प्रति 10 ग्राम हो गई हैं. वहीं, शुक्रवार को चांदी जहां 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी. वहीं, शनिवार को यह घटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं. ऐसे में शनिवार को मुजफ्फरपुर के सराफा बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम 1 हजार तो चांदी प्रतिकिलोग्राम 2 हजार रुपये सस्ता हुआ हैं.
ग्राहकों का कहना है कि लगन का समय चल रहा है ऐसे में बाजार में डेली सोना चांदी के रेट में उतार चढ़ाव हो रहा है. जिससे खरीदारी करने के समय असमंजस की स्थिति बन जाती हैं. हालांकि रेट कम होना हमलोगों के बजट को कम कर दे रहा है. जिससे खरीदारी करना काफी आसान हो जाता हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.