अभी तक लोगों को हवाई यात्रा करने के लिए पटना या दरभंगा जाना होता था. ऐसे में पताही हवाई अड्डा शुरू होने से लोगों का समय बचेगा. इससे यहां की लीची को ट्रांसपोर्ट करना भी आसाना होगा. इससे लीची बिना खराब हुए कम समय में ही एक जगह से दूसरी जगह भेजी जाएगी. इससे उसकी क्वालिटी बरकरार रहेगी.
मुजफ्फरपुर के रहने वाले दीनबंधु कुमार बताते हैं कि वर्षों से यह हवाई अड्डा बंद हो गया था जिससे हम लोगों को हवाई यात्रा करने के लिए पटना या दरभंगा जाना पड़ता था. अब इसके चालू हो जाने के बाद हम लोगों को कहीं और जाना नहीं पड़ेगा जिससे हमारे समय की बचत होगी. इस हवाई अड्डा के चालू हो जाने के बाद यहां के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार का भी अवसर मिलेगा.
निरंजन कुमार बताते हैं कि वर्षों से बंद पड़े पताही हवाई अड्डा के चालू हो जाने के बाद यहां के सुप्रसिद्ध शाही लीची को भी एक नई ऊंचाई मिलेगी. जिस फल को ट्रांसपोर्ट से पहले पटना या दरभंगा ले जाना होता था वह अब डायरेक्ट मुजफ्फरपुर से ही भेजा जाएगा जिससे हमें ट्रांसपोर्ट का भी खर्च बचेगा. यहां के छोटे किसान भी बाहर से सीधा व्यापार कर पाएंगे. इसके साथ ही तय समय से लीची पहुंच जाने से हमारा फल भी खराब नहीं होगा जिससे शाही लीची की मिठास भी बनी रहेगी.
मोहम्मद शहजाद आलम कहते हैं जब दरभंगा हवाई अड्डा शुरू हो गया, पूर्णियां के हवाई अड्डा से विमान उड़ान भरने लगे और मुजफ्फरपुर में निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ था तब ऐसा लगा था कि पताही हवाई अड्डा बस चुनावी मुद्दा ही बन कर रह जाएगा. अब टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है जिससे काफी खुशी है. इसके चालू हो जाने के बाद मुजफ्फरपुर को आर्थिक विकास में काफी तेजी से गति देखने को मिलेगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.