प्राचार्य सह अधीक्षक डॉ. आभा रानी सिन्हा ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट और डीएनबी नामांकन के लिए एक विशेष नामांकन समिति का गठन किया गया है. इस समिति का नेतृत्व डॉ. अन्नंत प्रसाद कर रहे हैं, जिसमें अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ शिक्षक शामिल हैं. काउंसिलिंग के दौरान छात्रों की मेरिट लिस्ट के आधार पर विषयवार चयन किया जा रहा है और उसी अनुरूप नामांकन लिया जा रहा है.
पहले दिन फिजियोलॉजी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के तहत एक छात्र ने नामांकन कराया. वहीं, ऑप्थेलमिक (नेत्र रोग) और पीडियाट्रिक्स (बाल रोग) विभाग में डीएनबी कोर्स के लिए एक-एक छात्र ने नामांकन लिया. नामांकन प्रक्रिया एडमिशन इंचार्ज सह बायोकेमेस्ट्री विभाग के एचओडी डॉ. अन्नंत प्रसाद के नेतृत्व में पूरी की गई. इस दौरान विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न हो सके.
प्राचार्य सह अधीक्षक डॉ. आभा रानी सिन्हा ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट और डीएनबी नामांकन के लिए एक विशेष नामांकन समिति का गठन किया गया है. इस समिति का नेतृत्व डॉ. अन्नंत प्रसाद कर रहे हैं, जिसमें अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ शिक्षक शामिल हैं. काउंसिलिंग के दौरान छात्रों की मेरिट लिस्ट के आधार पर विषयवार चयन किया जा रहा है और उसी अनुरूप नामांकन लिया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार की जा रही है, ताकि योग्य छात्रों को उनके मेरिट के अनुसार विषय मिल सके. आने वाले दिनों में अन्य विभागों में भी पीजी और डीएनबी सीटों पर नामांकन की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.
प्राचार्य सह अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि इस सत्र में श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. पहले यहां पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए कुल 18 सीटों पर पढ़ाई होती थी, लेकिन इस सत्र से 11 नई सीटों की वृद्धि की गई है. इसके बाद अब पीजी की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है. इससे न केवल मेडिकल छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे, बल्कि अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं की गुणवत्ता और संख्या में भी सुधार होगा.
एसकेएमसीएच में पीजी और डीएनबी सीटों में हुई यह बढ़ोतरी मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.