अधिकारियों ने बताया कि इस जॉब कैम्प के माध्यम से दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियोजक निजी क्षेत्र के हैं, इसलिए नियुक्ति से संबंधित शर्तों और नियमों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे.
चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 10 हजार से 12 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा. इसके साथ ही प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) का भी लाभ मिलेगा. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति बरौनी क्षेत्र में की जाएगी. जॉब कैम्प में भाग लेने वाले इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर आना होगा. इनमें बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंकपत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि जॉब कैम्प में आने से पहले अभ्यर्थियों का एनसीएस (NCS) पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है.
जो अभ्यर्थी अभी तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हैं, वे किसी भी कार्य दिवस में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर जाकर अपना निबंधन करा सकते हैं. इसके अलावा इच्छुक अभ्यर्थी NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर स्वयं जॉब सीकर के रूप में ऑनलाइन निबंधन भी कर सकते हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि एनसीएस पोर्टल पर निबंधन पूरी तरह निःशुल्क है.
अधिकारियों ने बताया कि इस जॉब कैम्प के माध्यम से दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियोजक निजी क्षेत्र के हैं, इसलिए नियुक्ति से संबंधित शर्तों और नियमों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे, जबकि अवर प्रादेशिक नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभा रहा है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.