आज 22-2 कैरेट गोल्ड की कीमत इतनी
ऑल इंडिया बूलियन मर्चेंट एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत अब 1,61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,600 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,27,200 रुपये प्रति 10 ग्राम निर्धारित की गई है.
यदि कोई ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी बदलकर नई लेना चाहता है, तो इस दिन एक्सचेंज रेट 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रखा गया है. चांदी के भाव की बात करें तो मंगलवार को यह 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है. लगन के सीजन के दौरान सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतों के कारण खरीदारी करना आम लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो गया था. ऐसे में लंबे इंतजार के बाद आई इस गिरावट से मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिली है. ग्राहकों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतें और कम हो सकती हैं, जिससे वे अपनी जरूरत के अनुसार आभूषण खरीद पाएंगे.
खरमास में गिरी बिक्री
स्थानीय आभूषण व्यवसायियों का कहना है कि खरमास लगने के कारण मांग में कमी आई है. जिससे कीमतों में गिरावट का रुख बना है. लग्न के समय बाजार में काफी अस्थिरता थी, लेकिन अब हालात सामान्य होने की संभावना है. हालांकि, सर्राफा विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि कीमतों का भविष्य काफी हद तक अंतर्राष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों पर निर्भर करेगा.
यदि वैश्विक स्तर पर बाजार की स्थिति अनुकूल रहती है, तो कीमतें और भी नीचे आ सकती हैं. अन्यथा दोबारा उछाल की संभावना बनी रहेगी. फिलहाल बाजार की जो स्थिति है. उससे लगता है कि कीमतें कुछ समय तक स्थिर रह सकती हैं, जो खरीदारों के लिए निवेश और खरीदारी का एक अच्छा मौका है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.