Muzaffarpur Baba Garibnath Dham Holi: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम में होली के पावन अवसर पर बाबा का फूलों से भव्य श्रृंगार हुआ और फूलों की ही होली खेली गई. पंडित आशुतोष पाठक ने पूजन किया, भक्तों ने फूलों से बाबा को नहलाया और आरती में भाग लिया.
ऐसे हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी पंडित आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा द्वारा बाबा गरीबनाथ के विधिवत पूजन से हुई. इसके बाद दूध, दही, घी, मधु और शक्कर से पंचामृत स्नान कराया गया. बाबा का विशेष श्रृंगार फूलों की मालाओं और अबीर से किया गया. आकर्षक श्रृंगार के बाद आरती उतारी गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाया. आरती के बाद भक्तों के बीच खीर का प्रसाद भी बांटा गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.
हुई फूलों की होली
फूलों की होली के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा. वातावरण ऐसा लग रहा था मानो स्वयं वृंदावन की छटा मुजफ्फरपुर में उतर आई हो. श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक आनंद का संदेश दिया.
सब पर हो बाबा की कृपा
सनातन सेवार्थ के संरक्षक प्रभात मालाकार ने बताया कि हर वर्ष होली के अवसर पर बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन की परंपरा के अनुसार फूलों की होली खेली जाती है. इसका उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है. उन्होंने कहा कि जैसे फूलों की सुगंध चारों ओर फैलती है, वैसे ही बाबा गरीबनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.