मुजफ्फरपुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक अजीब मामला सामने आया है। देर शाम अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवती की जिद पर दोनों की शादी कराने की तैयारी शुरू कर दी गई। मंदिर भी चुन लिया गया, सेहरा-माला और अन्य सामग्री मंगाई गई, पंडित को बुलाया गया, लेकिन शादी से पहले ही युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर स्थित एक मंदिर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती मीनापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और पिछले करीब तीन वर्षों से उनके बीच प्रेम संबंध था।
पढ़ें: बेटी के अपहरण मामले में हत्या का दावा निकला सच,इसकी निशानदेही पर बांका के जंगल से शव बरामद
जानकारी के अनुसार, युवती अपने प्रेमी से मिलने भीखनपुर के एक रेस्टोरेंट पहुंची थी। इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई। परिजन पीछा करते हुए वहां पहुंचे और दोनों को साथ पकड़ लिया। इसके बाद परिवार वालों ने तत्काल शादी कराने का निर्णय लिया। पास के मंदिर को विवाह स्थल के रूप में चुना गया और आनन-फानन में शादी की तैयारियां शुरू कर दी गईं।
बताया जाता है कि माला, सेहरा और अन्य विवाह सामग्री भी खरीद ली गई थी। इसी दौरान जब लड़की पक्ष के लोग तैयारियों में व्यस्त थे, युवक वहां से चुपचाप फरार हो गया। जब इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो वे हैरान रह गए। फिलहाल परिजन युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। घटना के बाद लड़की पक्ष काफी परेशान है और युवक की खोजबीन की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.