मुजफ्फरपुर शहर में लगातार चोरी की घटना में इजाफा के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। नगर क्षेत्र पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार पुलिस गस्ती का रात्रि का जायजा लेने के लिए आधी रात को निकले। चोरी की घटनाओं को रोकने को लेकर सभी थाना अध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आम आदमी के द्वारा पुलिस गस्ती को लेकर पर उठ रहे हैं सवालों पर गंभीरता दिखाई है। इस मामले में भी जांच करने की जाने की बात कही है। उन्होंने कहा चोरी की शिकायत पर अभिलंब पुलिस पदाधिकारी संज्ञान ले, ताकि ऐसी घटनाओं को रोकने में पुलिस को कामयाबी मिल सके।
पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
इस दौरान में उन्होंने थाने में जाकर जानकारी ली और डायल 112 की गस्ती भी देखी है। लगातार बड़ी घटनाओं को लेकर उन्होंने पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बताया है। उन्होंने सभी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया है। ताकि तकनीकी मानवीय सूचनाओं के आधार पर चोरी करने वाले गिरोह का जल्द सत्यापन करें और इन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया गया
गौरतलब है कि बीते एक हफ्ते से शहर के कई जगहों पर घर से लेकर शोरूम तक को चोरों ने लगातार निशाना बनाया है। प्रतिदिन हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम पुलिस को लेकर उठ रहा है सवाल पर अब वरीय अधिकारी एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया है की गस्ती को और अधिक बढ़ाए इसके अलावा दुकानों और आसपास के कई जगहो पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर उन चोरों की हर एक मूवमेंट पकड़े और कार्रवाई करें।
ये भी पढ़ें- IND vs SA Highlights: भारत ने द. अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर जीती सीरीज, यशस्वी का शतक; कोहली-रोहित का पचासा
‘चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं’
पूरे मामले में नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने कहा कि चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस की गस्ती हो रही है, उसके बाद भी जो सवाल को लेकर जो बातें सामने आई है। हम उसकी जांच की जा रही है, जिन क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं हुई है वहां पर हम विशेष रूप से जांच कर रहे हैं। इसके लिए टेक्निकल एविडेंस और संबंधित पुलिस पदाधिकारी को चोरी करने वाले इन गिरोह पर नकेल कसने के लिए भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
गस्ती पुलिस का आधी रात को जायजा
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.