मुजफ्फरपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सफलता हासिल की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में गांजा, स्मैक, नगदी और वाहन बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कड़े निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत औराई थाना पुलिस ने विकास सहनी और नितेश कुमार को 1.983 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा। वहीं, सरैया थाना क्षेत्र से चंदन कुमार को 1.132 किलोग्राम गांजा और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। इन कार्रवाइयों में दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। विकास सहनी का पुराना आपराधिक इतिहास है अहियापुर पुलिस ने विकास कुमार और प्रकाश कुमार सिंह को 3.37 ग्राम स्मैक और 7,100 रुपये नगद के साथ दबोचा। इसके अलावा, मिठनपुरा पुलिस ने एक पुराने मामले में फरार चल रहे अभियुक्त छोटू कुमार को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार अभियुक्तों में से विकास सहनी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर औराई और कटरा थानों में बलात्कार (IPC 376), आर्म्स एक्ट और बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत पहले से ही कम से कम 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कुल 3.115 किलोग्राम गांजा, 3.37 ग्राम स्मैक, 7,100 रुपये नगद, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने चेतावनी दी है कि जिले में नशा माफियाओं के खिलाफ यह सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा। पूरे मामले की जानकारी टीएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.