अंग्रेजी के मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर शनिवार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके पोते राकेश बॉन्ड ने बताया कि उन्हें पैरों में दिक्कत थी। चलने में परेशानी महसूस हो रही थी। इस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बताया जा रहा है कि उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और चिकित्सकों की देखरेख में वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वे खतरे से बाहर हैं और स्थितियां नियंत्रण में हैं। कहा जा रहा है कि उन्हे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.