देवघर के मशरूम विशेषज्ञ रणजीत झा के अनुसार इस मौसम की ठंडी हवा मशरूम की खेती को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाती है. किसान अगर समय रहते बचाव नहीं करेंगे तो पूरी फसल खराब होकर भारी घाटा झेलना पड़ सकता है.
क्या कहते हैं विशेषज्ञ:
देवघर के मशरुम विशेषज्ञ रंजीत झा ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि मशरूम की खेती के लिए सर्दियों का मौसम सबसे बेस्ट मौसम माना जाता है. इस मौसम में उत्पादन में वृद्धि होती है. लेकिन इसके साथ-साथ सर्दियों के मौसम में देखभाल करना भी बेहद जरूरी हो जाता है अन्यथा गलन जैसी बीमारी मशरूम की फसल को बर्बाद कर सकता है. हालांकि सर्दी के मौसम में कुहासे से मशरूम को हानि नहीं होती है लेकिन इस दिसंबर के महीने में पछिया हवा ज्यादा चलने के कारण मशरूम को नुकसान हो सकता है.पछिया हवा आमतौर पर शुष्क और गर्म होती है. यह हवा मशरूम फार्म या शेड की नमी को बहुत तेज़ी से सोख लेती है, जिससे सब्सट्रेट सूख जाता है और मशरूम का विकास रुक जाता है या वे खराब हो जाता है.
पछिया हवा से बचाव के लिए करें ये उपाय:
मशरूम विशेषज्ञ बताते हैं कि ठंड के मौसम में पछिया हवा जब चले तो कम से कम हवा उस रूम में या उस जगह मे जाए जहां आप मशरूम की खेती कर रहे हैं. इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि कहीं सीधी धूप तो मशरूम पर नहीं पड़ रही है इससे मशरूम को नुकसान हो सकता है. मशरूम में फ्रूटिंग के बाद ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है. इसके लिए सुबह या रात की हवा आप मशरूम को ज्यादा से ज्यादा देने की कोशिश करें. इससे उत्पादन में और भी वृद्धि होगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.