मुरथल में पीछे से आई एक काली रंग की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी ने माता सुदीक्षा की गाड़ी को बाईं ओर से टक्कर मार दी। बाल-बाल बच गई।
सोनीपत में NH44 पर मुरथल फ्लाईओवर पर संत निरंकारी मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख माता सुदीक्षा जी महाराज की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। आराेप है कि एक अज्ञात वाहन ने जानबूझकर टक्कर मार दी। दिल्ली से समालखा, पानीपत जाते समय हुई इस घटना में गाड़ी के बाएं हिस
टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना मुरथल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरथल फ्लाईओवर पर हुई घटना कर्नल हरविंद्र सिंह गुलेरिया (सेवानिवृत्त) ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वह संत निरंकारी मंडल में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं, 1 जनवरी 2026 की रात करीब 9:45 बजे माता सुदीक्षा जी महाराज के साथ दिल्ली से भक्ति निवास समालखा, पानीपत की ओर रवाना हुए थे। जब उनका काफिला रात करीब 10:13 बजे मुरथल फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा, तभी पीछे से आई एक काली रंग की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी ने माता जी की गाड़ी को बाईं ओर से टक्कर मार दी।
दिल्ली से समालखा, पानीपत जाते समय हुई इस घटना में गाड़ी के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा और अंदर बैठे माता जी को भी जोर का झटका लगा
जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का आरोप शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अज्ञात चालक ने जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की नीयत से टक्कर मारी। इस टक्कर से वाहन के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा और गाड़ी के अंदर बैठी माता सुदीक्षा जी महाराज को भी जोर का झटका लगा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। आरोपी वाहन की पहचान कर्नल हरविंद्र सिंह गुलेरिया के अनुसार आरोपी वाहन का पूरा नंबर नोट नहीं हो सका, हालांकि नंबर की शुरुआत HR से होने की जानकारी मिली है। वाहन काले रंग का था और उसका मॉडल स्कॉर्पियो-एन बताया गया है। पुलिस इसी आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। थाना मुरथल में मामला दर्ज इस संबंध में थाना मुरथल में शिकायत प्राप्त होने के बाद अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125 और 324(5) के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई युद्धवीर को सौंपी गई है, जिन्हें मूल शिकायत की प्रति देकर घटनास्थल पर रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम से थाना प्रभारी को अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता इस घटना के बाद संत निरंकारी मिशन से जुड़े श्रद्धालुओं और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.