अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके पिता द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बुधवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने अक्टूबर माह में पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। उस समय उसकी मां दूसरे कमरे में सो रही थी और भाई घर पर नहीं था। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम पीड़िता अपनी मां और मौसी के साथ मुंगावली थाने पहुंची जहां पर उसने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ रेप किया है। पीड़िता ने बताया कि पहली बार अक्टूबर के महीने में उसकी मां दूसरे कमरे में सो रही थी। वह दूसरे कमरे में थी उसका भाई घर पर नहीं था तभी पिता ने उसके साथ रेप किया। डर की वजह से वह चुप रही। दूसरी बार में मां को बताई आपबीती
फरवरी महीने में एक बार फिर पीड़िता के साथ गलत काम किया लड़की अपनी मां के पास सो रही थी। आरोपी ने सोते हुए उसे उठाया और दूसरे कमरे में ले गया जहां पर फिर से उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने इस घटना के बारे में उसकी मां को बताया। लड़की की मां ने रिश्तेदारों को जानकारी दी जिसके बाद पीड़िता की मां और मौसी दोनों बच्ची को लेकर थाने आई जहां पर आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत की। मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाह ने बताया कि आरोपी की उम्र 40 साल है वह मजदूरी का काम करता है। जब लड़की थाने आ रही थी तब वह उसे वापस बुलाने फोन कर रहा था लेकिन जैसे ही उन्होंने थाने में आकर घटना बताई तो वह घर से भाग गया। दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश कर रहे हैं जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.