मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एअर इंडिया और इंडिगो की दो फ्लाइट्स के विंग्स आपस में टकरा गए। घटना में कोई यात्री या क्रू मेंबर घायल नहीं हुआ। दोनों विमान को रोक लिया गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मुबई से कोयम्बटूर जा रही फ्लाइट AI2732 रनवे पर खड़ी थी। इसी दौरान हैदराबाद से मुंबई लौट रही इंडिगो 6E 79 फ्लाइट टैक्सी कर रही थी। दोनों विमानों के राइट विंग टिप्स आपस में टकरा गए। एयर इंडिया के मुताबिक, फ्लाइट AI2732 के विमान में विंग टिप को मामूली नुकसान हुआ। सभी 200 यात्री सुरक्षित बाहर उतार दिए गए। विमान को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया। दोनों विमान के विंग्स की तस्वीरें… DGCA की टीम जांच करने पहुंची
मुंबई के नागरिक उड्डयन महानिदेशाल (DGCA) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों एयरलाइंस ने घटना की सूचना नियामक प्राधिकरण को तुरंत दी। एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट संचालन के दौरान सुरक्षा प्राथमिकता सबसे ऊपर है। किसी भी तकनीकी गड़बड़ी को तुरंत रिपोर्ट करने का निर्देश क्रू को दिया गया है। घटनास्थल पर दोनों विमानों की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.