चंडीगढ़ के पांच अहम और वर्षों से लंबित पड़े मुद्दों को आज लोकसभा में जोरदार तरीके से उठाया गया। सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि ये मुद्दे सीधे शहरवासियों के अधिकारों और उनके भविष्य से जुड़े हुए हैं, इसलिए केंद्र सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।
.
लोकसभा में उठाए गए मुख्य 5 मुद्दे
- शेयर वाइज प्रॉपर्टी बिक्री पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग
- राहत व पुनर्वास कॉलोनियों में रह रहे लोगों को मालिकाना हक देने का मुद्दा
- चंडीगढ़ के 22 गांवों में लाल डोरा खत्म करने की मांग
- चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की मकानों में हुई ‘नीड बेस्ड चेंजेज’ को नियमित करने का प्रस्ताव
- को-ऑपरेटिव व ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के लंबित मामलों के समाधान की मांग
सांसद ने गृहमंत्री से आग्रह किया कि 12 दिसंबर 2025 को गृह मंत्रालय में प्रस्तावित बैठक में इन सभी मुद्दों का ठोस समाधान निकाला जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.