कोंडागांव| कभी धान का रोपा लगाते, तो कभी जंगलों में पत्तल तोड़ते हुए नजर आने वालीं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की इस बार ट्रैक्टर चलाते हुए तस्वीर सामने आई है। ट्रैक्टर चलाते हुए उनका यह रूप ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम एक बार फिर अपने सहज और जमीनी स्वभाव को लेकर चर्चा में हैं। जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम आलोर की निवासी सांसद इस बार अपने खेतों में खुद ट्रैक्टर चलाती नजर आईं। धान की दोहरी फसल लेने की तैयारी के बीच उन्होंने घंटों तक खेत में ट्रैक्टर चलाकर न केवल कृषि कार्य में भागीदारी निभाई, बल्कि श्रम के सम्मान का संदेश भी दिया। यह पहला अवसर नहीं है जब वे इस तरह आम लोगों के बीच काम करती दिखीं हों। जब उनसे पूछा गया कि सांसद होने के बावजूद स्वयं खेत में काम करने की क्या आवश्यकता है, तो उन्होंने कहा कि मेरा परिवार हमेशा से जमीन से जुड़ा रहा है। राजनीति में आने से पहले भी हम खेती-किसानी करते थे और आज भी अपने खेतों में लोगों के साथ मिलकर काम करती हूं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.