मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में शनिवार सुबह बोत्सवाना से 9 नए चीतों का आगमन हो गया। इनमें 6 मादा और 3 नर चीते शामिल हैं। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव कुछ देर बाद इन्हें विशेष बाड़े में छोड़ेंगे।
पहले जानकारी थी कि 8 चीते (6 मादा, 2 नर) लाए जाएंगे लेकिन शुक्रवार को कुल 9 चीते (6 मादा, 3 नर) भारत के लिए रवाना किए गए। ये पहले फ्लाइट से ग्वालियर पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए सुबह करीब 9:30 बजे कूनो नेशनल पार्क लाए गए।
गामिनी ने दिए 4 शावक
इस बीच एक और खुशखबरी सामने आई है। मादा चीता गामिनी ने 4 शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पुष्टि की कि 18 फरवरी को जन्मा चौथा शावक भी अब फील्ड स्टाफ को दिखाई दे गया है। घनी झाड़ियों के कारण वह पहले नजर नहीं आया था। चारों शावक स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश के कूनो में आज पहुंचेंगे बोत्सवाना से 8 चीते, देश में चीतों की संख्या बढ़कर होगी 47
देश में संख्या 50 के पार पहुंचने की उम्मीद
नए 9 चीतों और गामिनी के चौथे शावक के जुड़ने से कूनो में कुल चीतों की संख्या 45 हो गई है। पूरे देश में यह आंकड़ा 48 तक पहुंच गया है। वहीं मादा चीता ज्वाला के गर्भवती होने से आने वाले समय में यह संख्या 50 के पार जाने की संभावना है।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। चंबल संभाग के कमिश्नर सुरेश कुमार ने हेलीपेड और बाड़ों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.