- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- MP Gas Crisis: Cylinder Lines For All; Hotels Face Shortage, Induction Diesel Bhatti 30% Costlier
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में पिछले 6 दिनों से गैस की किल्लत बनी हुई है। होटल और रेस्टोरेंट में कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, वहीं अब इसका असर घरों के किचन तक पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में सिलेंडर लेने के लिए बच्चे और बुजुर्ग सुबह से ही लाइन में लग रहे हैं। कई बार गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही, तो कभी 6 से 8 घंटे इंतजार के बाद सिलेंडर मिल रहा है।
प्रदेश के करीब 50 हजार होटल और रेस्टोरेंट भी गैस संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में इंडक्शन और डीजल भट्ठी सहारा बन रहे हैं, लेकिन इनका खर्च 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गया है। भोपाल में कुछ रेहड़ियां अस्थायी रूप से बंद भी हो गई हैं।
एमपी में गैस संकट की देखिए तस्वीरें…
ग्वालियर

ग्वालियर में लोग अब कोयला-लकड़ी खरीद रहे है।

शहरभर में अब इंडक्शन की मांग भी तेजी से बढ़ी है।

यह दुकान ग्वालियर है। पहले यहां खूब भीड़ लगती थी लेकिन अब यह बंद पड़ गई है।
रायसेन

रायसेन में लोगों ने हंगामा किया। सड़क पर वाहनों को रोक लिया।

यह तस्वीर भी रायसेन की है। खाली सिलेंडर की लंबी कतारें लगा दी गई।
भोपाल

भोपाल में बच्चे- बुजुर्ग हर उम्र के लोग सिलेंडर लेने पहुंच रहे है।

सिलेंडर लेने के दौरान अब लोगों में विवाद हो रहे है।

लोग सीधे ट्रकों से ही सिलेंडर ले रहे है।
इन जिलों के हाल भी देखें

दमोह में होटल-रेस्टोरेंट के बंद करना पड़ गया है।

जबलपुर में गैस एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।

छिंदवाड़ा में तो चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
