सीएम बोले- अनूठा नवाचार करने जा रहे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मध्य प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जो अनूठा नवाचार करने जा रहा है। हमारे इस बजट में अगले 3 साल का खाका होगा, जिसमें इस वर्ष के विस्तृत बजट के साथ अगले 2 साल की विकास योजनाओं की आउटलाइन भी शामिल रहेगी।
नेता प्रतिपक्ष बोले- बजट जमीनी हकीकत से दूर
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- बजट में प्रदेश को नई सौगात नहीं मिलने वाली। बेहतर बजट वो होता है, जो आम जनता को लाभ पहुंचाए। यह जमीनी हकीकत से दूर का बजट है। बीजेपी की सपने दिखाने की आदत है। बजट एससी-एसटी, किसान, ओबीसी किसी के पक्ष में नहीं है। जो पुरानी योजनाएं चल रही हैं, उन्हीं को नए आंकड़ों के साथ लाएंगे। किसान की आय दोगुनी नहीं कर सकते। किसान को काम नहीं देना चाहते और किसानों का वर्ष मना रहे हैं।
19 हजार 287 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
इससे पहले मंगलवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। यह 19 हजार 287 करोड़ 32 लाख रुपए का है, जिस पर 23 फरवरी को चर्चा होगी। इसके साथ ही सदन में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया गया। बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 6 मार्च तक चलेगा। इसमें कुल 3478 प्रश्नों की सूचनाएं, 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव, 41 अशासकीय संकल्प पेश होंगे। शून्य काल में विधानसभा में 83 सवाल होंगे।
मध्य प्रदेश सरकार के पिछले दो बजट
मोहन सरकार ने अपना पहला बजट (2024-25) 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ का पेश किया था। दूसरा बजट (2025-26) 4,21,032 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। अब तीसरा बजट (2026-27) 18 फरवरी को पेश किया जाएगा। एमपी की भाजपा सरकार ने विकसित एमपी 2047 को देखते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को 2 ट्रिलियन तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। पिछली साल मध्य प्रदेश का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हुआ था और 24 मार्च (15 दिन) तक चला था।
MP Budget 2026 Live: मध्य प्रदेश का बजट आज, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे पेश; क्या-क्या मिलेगी सौगात?
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा राज्य का 2026-27 का बजट आज पेश करेंगे। इसपर सबकी निगाहें टिकी हैं। यह मोहन सरकार का तीसरा बजट होगा। इस बजट में पंचायत और निकाय चुनावों की स्पष्ट झलक दिखने की संभावना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.