मोतिहारी में विवाहित महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बाराहरख फुलवार गांव में हुई है। मृतका की पहचान फुलवार निवासी बबलू पूरी की पत्नी सुमन देवी (28) के रूप में हुई है। घटना के बाद से घर के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की मां कमली देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को पहले भी जान से मारने की कोशिश की गई थी। परिजन बोले- गला दबाकर मार डाला कमली देवी के अनुसार, गुरुवार शाम सुमन ने फोन पर बताया था कि उसके पति बबलू पूरी, सास प्रभा देवी और ससुर तुलसी पूरी उसे मारने वाले हैं। कमली देवी ने बेटी को बच्चों के साथ भागने को कहा, लेकिन ससुर के घर के बाहर बैठे होने के कारण वह निकल नहीं पाई। परिजनों का आरोप है कि उसी रात पति, सास और ससुर ने मिलकर सुमन की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के नाक से खून भी निकल रहा था। 5 साल पहले हुई थी शादी परिजनों ने बताया कि सुमन देवी की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ही पति द्वारा उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी, जिसके कारण वह कुछ समय के लिए मायके चली गई थी। सुमन के दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा आशिक कुमार करीब 2.5 साल का और छोटा बेटा आंशिक कुमार 10 महिना का है। ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि बबलू पूरी बाहर प्रदेश में काम करता है और उसका किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि वह उससे शादी करने की योजना बना रहा था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। ”महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई” इस संबंध में डीएसपी कुमार चंदन ने शुक्रवार को बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.