पुलिस ने अनुसंधान के दौरान इस मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों मंजेश कुमार और तेजस्वी राज, दोनों निवासी खेड़ी जमुनिया, थाना पिपरा को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, अपहृत किए गए तीनों युवक—पवन कुमार, आशुतोष कुमार शर्मा और राजन कुमार को तकनीकी एवं मैन्युअल प्रयासों से लगभग दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया.
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी अनुसंधान और मैन्युअल कार्रवाई शुरू कर दी. इसी क्रम में खैरी बाजार, थाना पिपरा क्षेत्र अंतर्गत मिडिल स्कूल के पास से घटना में प्रयुक्त सफेद स्कॉर्पियो वाहन संख्या BR01JN5944 को लावारिस अवस्था में बरामद किया गया.
पुलिस ने अनुसंधान के दौरान इस मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों मंजेश कुमार और तेजस्वी राज, दोनों निवासी खेड़ी जमुनिया, थाना पिपरा को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, अपहृत किए ग तीनों युवक पवन कुमार, आशुतोष कुमार शर्मा और राजन कुमार को तकनीकी एवं मैन्युअल प्रयासों से लगभग दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है.
इस मामले में पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है. लिखा गया है कि दिनांक 28.01.2026 को रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के स्कॉर्पियों वाहन से कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत 95 पुल के पास से हमारे तीन साथियों का अपहरण कर लिया गया है तथा अपहरणकर्ता तेज गति से वाहन लेकर चले गए हैं. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान और मैन्युअल कार्रवाई के क्रम में खैरि बाजार थाना पिपरा जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी के पास मिडिल स्कूल के समीप घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कॉर्पियों को बरामद किया गया है. इस प्रेस विज्ञप्ति में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अपहरण से बचाए गए पीड़ितों की जानकारी नाम सहित दी गई है जिसकी जानकारी हमने भी आपको ऊपर दी है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.