MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP News Live 07 December: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 7 दिसंबर 2025 (रविवार) का कार्यक्रम विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों से भरा है. वे सुबह 10:30 बजे सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर झंडा लगाएंगे, इसके बाद 10:45 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर कार्यशाला में शामिल होंगे. दोपहर बाद वे विद्यालय भ्रमण और बालाघाट के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे. शाम को भोपाल लौटकर भेल दशहरा मैदान में भोजपाल मेला और भजन संध्या में शामिल होंगे. दिन का समापन रात में खजुराहो प्रस्थान और वहाँ के कार्यक्रमों से होगा. इसी दिवस भोपाल में एनईपी-2020 पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री उपस्थित रहेंगे.
December 7, 202508:22 IST
चंबल में बड़ा एक्शन! 250 ट्रॉली अवैध रेत जेसीबी से नष्ट—रेत माफिया में हड़कंप
मुरैना में चंबल नदी से जुड़े अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई हुई. पुलिस और वन विभाग ने राजघाट क्षेत्र में रखे गए 250 ट्रॉली अवैध रेत के डंप को जेसीबी से मिट्टी में मिला दिया. खनन के लिए बने रास्ते को भी नष्ट किया गया. कार्रवाई के बाद रेत माफिया में हड़कंप मच गया है और कई स्थानों पर सख्त निगरानी बढ़ा दी गई है.
ग्वालियर में बड़ा हादसा! सरकारी मल्टी से 8वीं मंज़िल से गिरा डेढ़ साल का बच्चा, मौके पर मौत
ग्वालियर की सरकारी मल्टी में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां मजदूर परिवार का डेढ़ साल का बच्चा आर्यन 8वीं मंज़िल से गिरकर मौत का शिकार हो गया. माता-पिता उसी मल्टी में मजदूरी कर रहे थे. परिवार पन्ना जिले का रहने वाला है. घटना की जानकारी मिलते ही सिरोल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
भोपाल मेट्रो को ग्रीन सिग्नल! PM मोदी कर सकते हैं लोकार्पण, बस कुछ कदम दूर कमर्शियल रन
कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की मंजूरी के बाद भोपाल मेट्रो का कमर्शियल रन लॉन्च के बेहद करीब है. जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण कर सकते हैं. 6.22 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर—सुभाषनगर से AIIMS तक—की अंतिम टेस्टिंग जारी है. स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर और सुविधाओं की फाइनल तैयारी भी की जा रही है.
भोपाल में SIR का 93.5% काम पूरा! 20 लाख वोटर्स के फॉर्म डिजिटाइज
भोपाल जिले में एसआईआर का कार्य 93.5% पूरा हो गया है. सात में से चार विधानसभा क्षेत्रों ने समय से पहले लक्ष्य हासिल कर लिया. 20 लाख से अधिक वोटर्स के फॉर्म डिजिटाइज हो चुके हैं और शेष कार्य अगले 24 घंटों में पूरा करने का दावा किया गया है. 9 दिसंबर से नो-मैपिंग वोटर्स की जांच शुरू होगी और लापरवाह बीएलओ पर कार्रवाई होगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.