मोहाली के जीरकपुर स्थित मैकेडी चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई, जिससे फॉर्च्यूनर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फॉर्च्यूनर में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल थे। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमरीक सिंह (68), बलबीर सिंह (70) और हरजीत सिंह (35) के रूप में हुई है। ये सभी दिल्ली एयरपोर्ट से फतेहगढ़ साहिब के पास स्थित अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
….हादसे की लाइव तस्वीरे चार प्वाइंटों में जानिए इस सारे मामले को .
1. 150 किलोमीटर से ज्यादा थी रफ्तार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फॉर्च्यूनर की रफ्तार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। काका ढाबे के सामने सड़क किनारे खड़े ट्राले के पिछले हिस्से से कार की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर ट्राले के नीचे जा घुसी और पूरी तरह चकनाचूर हो गई। 2. सड़क किनारे खड़ा ऑटो भी आया चपेट में हादसे के दौरान कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पास खड़ा एक ऑटो भी चपेट में आ गया, जिसमें सवार दो लोग घायल हो गए। उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। 3. कार ट्राले के नीचे जाकर घुस गई थी हादसे की सूचना मिलते ही इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि कार सवारों को वाहन से कैसे निकाला जाए, क्योंकि कार ट्राले के नीचे घुस गई थी। उसकी छत कंप्रेस हो गई थी। इसके बाद सड़क सुरक्षा फोर्स और लोगों ने मिलकर उन्हें निकालने की मशक्कत की। 4. खिड़कियां तोड़कर लोगों को निकाला गया सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी राजावीर ने बताया कि गाड़ी की खिड़कियां तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों और मृतकों को डेराबस्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.