मोहाली में एक प्रॉपर्टी डीलर ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड किया है। मृतक की पहचान सुरिंदर (शविंदर) धीमान के रूप में हुई है। वह फेज-सात के रहने वाले है। जांच अधिकारी ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के दो बच्चे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आइस हाकी खिलाड़ी हैं। बिना बताए घर से निकले थे जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने मृतक ने जानबूझकर छलांग लगाई। ट्रेन चालक ने बार-बार हार्न बजाकर चेताया, लेकिन वह ट्रेन के पास आते ही ट्रैक पर कूद गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवाया। परिजनों ने बताया कि शविंदर शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए निकला था। उसने अपनी गाड़ी और मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था। करीब पौने 12 बजे उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बिजनेस पार्टनर पर धोखे का आरोप लगाया दोपहर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। शाम को जीआरपी ने ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी दी। परिवार का आरोप है कि शविंदर अपने बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान था। पार्टनर ने कथित तौर पर कुछ प्रापर्टी धोखे से अपनी पत्नी के नाम ट्रांसफर करवा ली थी। लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.