पंजाब के डेराबस्सी के छत लाइट प्वाइंट पर सड़क हादसे में पिता-बेटी की मौत हुई। पिता बेटी को बाइक पर उसकी MBA की परीक्षा के लिए बस स्टैंड पर छोड़ने जा रहे थे। तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान
अब इस पूरे मामले को तीन प्वाइंटों में जानते हैं –
बेटी को बस स्टैंड लेकर जा रहे थे
परिवार के सदस्यों ने बताया कि रमेश चंद की बेटी सुमिता बनूड़ के कॉलेज से MBA की पढ़ाई कर रही है। उसका आज एग्जाम था। ऐसे में अपनी बेटी को कॉलेज की MBA परीक्षा के लिए बस में बैठाने छत गांव बस अड्डे पर ले जा रहे थे। इसके बाद रमेश चंद को चंडीगढ़ में अपनी नाइट ड्यूटी पर जाना था।
पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर
दोपहर करीब 1:20 बजे, जब दोनों छत लाइट प्वाइंट पर पहुंचे और गांव की ओर मुड़ने लगे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के भाई चमेल सिंह ने पुष्टि की कि रमेश चंद ने सुमिता को बस में छोड़ने के बाद चंडीगढ़ जाने की बात कही थी।
ट्रक चालक मौके से फरार
हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.