पंजाब के मोहाली में रिटायर्ड इंजीनियर ने बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। कुछ समय पहले ही उनकी पत्नी का निधन हुआ था। वह चंडीगढ़ के ओल्ड एज होम में रहमे थे।
यहां से वे फ्लैट में प्लंबर का काम कराने की बात कहकर गए थे। मगर, सोसाइटी के टावर पर चढ़कर उन्होंने छलांग लगा दी। उनका बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है।
घटना का पता चलते ही मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सुसाइड के पीछे की वजहों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुष्पिंदर सिंह तुलसी (78) भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) में सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के पद पर काम करते थे। जहां से वे अब रिटायर्ड हो चुके थे। इसके बाद वह मोहाली के जीरकपुर स्थित रॉयल एस्टेट सोसाइटी के टावर नंबर-21 में एक फ्लैट में रहते थे।
पुलसि शव को अस्पताल लेकर जाते हुए।
कुछ दिन पहले पत्नी का हुआ था निधन परिवार के मुताबिक पुष्पिंदर सिंह तुलसी की पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया था। इसके बाद वह फ्लैट में अकेले पड़ गए। इसके बाद वह चंडीगढ़ के ओल्ड एज होम में रहने लगे थे। हाल ही में उनका बेटा नवदीप सिंह ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटा था। घटना वाले दिन पुष्पिंदर सिंह ने अपने बेटे से कहा था कि वे अपने फ्लैट में प्लंबर का काम करवाने जा रहे हैं।
महिला ने छलांग लगाते देखा चंडीगढ़ से जीरकपुर पहुंचकर वह सोसाइटी के टावर नंबर-22 में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने टावर की 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस टावर के सामने स्थित टावर नंबर-11 की एक बालकनी में मौजूद महिला ने उन्हें छलांग लगाते देखा और रोकने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक वह नीचे गिर चुके थे।

घटना के बाद मौके पर जांच करने के लिए पहुंची पुलिस।
मिलनसार व्यक्ति थे तुलसी, पुलिस जांच में जुटी पुष्पिंदर सिंह तुलसी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वे सोसाइटी में रहते हुए नियमित रूप से गुरुद्वारे जाते थे और सीनियर सिटीजन फोरम की बैठकों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.