मोगा जिले में रंजिश के चलते एक युवक पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। घायल युवक बलविंदर सिंह को सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सदर मोगा पुलिस ने बलविंदर सिंह की शिकायत पर स्विंदर सिंह और रणजोध सिंह, दोनों निवासी गांव डरोली भाई, तथा तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सहायक थाना प्रभारी मुनीश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। बदमाशों ने घेर कर किया था हमला बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि यह घटना 19 फरवरी की रात को हुई। वह अपने काम से गांव झंडेआना से मोटरसाइकिल पर गांव डरोली भाई लौट रहा था। जब वह गांव सोशन के पास पहुंचा, तो स्विंदर सिंह, रणजोध सिंह और तीन अज्ञात युवक, जो मोटरसाइकिलों पर सवार थे, ने उसे घेर लिया। धारदार हथियार से किया हमला हमलावरों ने उसकी मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया और फिर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों का भी इस्तेमाल किया।बलविंदर के शोर मचाने पर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस बलविंदर सिंह के अनुसार, हमलावर कह रहे थे कि वह उनके घरेलू मामलों में दखलअंदाजी करता है, जिससे उनके घर में झगड़ा रहता है। बलविंदर ने उन्हें गलतफहमी दूर करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। फिलहाल, सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.