बच्ची ने घर आकर मां को बताया तो उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी। आरोपी टीचर को अरेस्ट कर लिया गया है।
पंजाब के मोगा में एक सरकारी टीचर ने 9 साल की बच्ची के साथ के साथ अश्लील हरकत की है। इसका खुलासा तब हुआ, जब बच्ची ने घर जाकर मां को सारी बात बताई। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची ने कहा कि आरोपी टीचर ने मेरे दोनों हाथ पकड़कर अपने दोनों पैरों के बीच गलत टच कराया। उसने मेरे हाथ अपने प्राइवेट पार्ट पर रखकर जोर से पकड़ लिए। मैं रोने लगी और हाथ छुड़ाकर बाहर भाग आई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी टीचर की पहचान राजन के तौर पर हुई है और वह शहर के ही एक प्राइमरी स्कूल में पढ़ाता है। घटना का खुलासा बच्ची ने घर आकर किया। जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने टीचर के खिलाफ दर्ज FIR में बताया कि बच्ची सरकारी प्राइमरी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ती है। बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी को गलत तरीके से छुआ गया है। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मां के बयानों पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
कैसे हुई छेड़छाड़ की पूरी घटना…
- मां घर लौटी तो दौड़कर लिपट गई बेटी: इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर ने बताया कि बच्ची की मां ने बयान दिए हैं कि उसकी 9 वर्षीय बेटी 18 दिसंबर की शाम को डरी हुई थी। घर के बाकी लोग उसे घटना के बारे में पूछ रहे थे लेकिन वह किसी को कुछ बता नहीं रही थी। इसके बाद जैसे ही मैं जॉब से घर लौटी तो वह दौड़ी आई और मुझसे आकर चिपक गई। तब मैंने उसे साइड पर ले जाकर डरे होने का कारण पूछा।
- टीचर ने वैन में बैठते वक्त बुलाया: मां ने बताया कि इस पर बच्ची रोने लगी और उसने मुझे बताया कि वह छुट्टी के समय वैन में बैठने जा रही थी, तब UKG के टीचर राजन गुप्ता ने उसे अपने कमरे में बुला लिया। उसने मुझे कहा कि अपनी क्लास के सारे बच्चों के नाम लिखकर मुझे दे दो। जिसके बाद मैं उनके साथ क्लासरूम में चली गई। इसके बाद टीचर चेयर पर बैठ गया और मैं बच्चों के नाम लिखने के लिए टेबल के पास खड़ी हो गई।
- टीचर ने मेरे दोनों हाथ पकड़े, प्राइवेट पार्ट दबवाने लगे: बच्ची ने मां को बताया कि जब मैं बच्चों के नाम शीट पर लिख रही थी तो अचानक सर (टीचर) वहां आ गए। उन्होंने कागज पर लिखते-लिखते ही मेरे दोनों हाथ पकड़ लिए। फिर उनसे अपने दोनों पैरों के बीच गलत टच करवाया। इसके बाद मेरे दोनों हाथ पकड़कर अपने प्राइवेट पार्ट पर दबाने लगे। इससे बच्ची बुरी तरह से डर गई और घबराकर रोने लगी।
- रोने लगी तो टीचर की पकड़ ढीली पड़ी: बच्ची ने मां को आगे बताया कि मैं जोर-जोर से रोने लगी और अपना हाथ छुड़ाने लगी तो टीचर की पकड़ हलकी पड़ गई। इसके बाद वह अपना हाथ छुड़ाकर बाहर की तरफ भाग निकली और सीधे जाकर वैन में बैठ गई। जहां से वैन में गुमसुम ही वह घर पहुंची और मां के जॉब से आने का इंतजार करने लगी।
- परिवार को लेकर थाने पहुंची मां: बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी टीचर पहले भी बच्ची को किसी ने किसी काम के बहाने बुला लेता था। इसी वजह से जब वैन में बैठते वक्त उसने बुलाया तो उसके इरादों से बेपरवाह बच्ची उसके साथ क्लासरूम में चली गई। मां ने कहा कि इसके बाद मैंने परिवार के सदस्यों को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई।
मुक्तसर का रहने वाला आरोपी टीचर पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिकायत आने के बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी टीचर श्री मुक्तसर साहिब जिले का रहने वाला है। वह वर्तमान में मोगा में रह रहा है और यहीं के सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ा रहा था। थाना सिटी साउथ (मोगा) की इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर मामले की जांच कर रही हैं। इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर ने कहा कि आरोपी को अरेस्ट करने के बाद इस संबंध में स्कूल स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.