विकसित गुरुग्राम महारैली की तैयारियों का जायजा लेते विधायक मुकेश शर्मा और डीसी अजय कुमार।
मंगलवार को होने वाली विकसित गुरुग्राम महारैली की तैयारियां पूरी हो गई है। महारैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सोमवार को विधायक पहलवान मुकेश शर्मा एवं डीसी अजय कुमार ने आयोजन स्थल कंपनी बाग का दौरा कर व्यवस्थाओं का जा
विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह नए साल पर गुरुग्राम के कई बड़े प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा एवं गति मिलेगी। नए साल पर मुख्यमंत्री गुरुग्राम को नए प्रोजेक्ट भी देंगे। इस दौरान करीब दो दर्जन प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसमें से 15-16 मुद्दे तो ऐसे हैं, जो बहुत जरूरी हैं।
अटके प्रोजेक्ट शुरू होंगे
विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि लंबे समय से अटके जिला नागरिक अस्पताल और बस अड्डे का निर्माण शुरू होगा। इसके साथ साथ सदर बाजार को मॉडर्न बनाने और 120 किमी के स्मार्ट रोड के कार्य का शुभारंभ करेंगे। अस्पताल बनने से स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी होंगी, वहीं स्मार्ट रोड बनने से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं।
मेट्रो के नए प्रोजेक्ट की डिमांड
विधायक मुकेश शर्मा ने ये भी बताया कि तय समय में मेट्रो के विस्तार का कार्य पूरा होगा। यलो लाइन के विस्तार का कार्य चल रहा है। वे मुख्यमंत्री से भौंडसी तक मेट्रो पहुंचाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी देने की मांग करेंगे। इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन बनाने की मांग की जाएगी।
शीतला माता मंदिर से कृष्णा चौक तक का रास्ता
उन्होंने बताया कि शीतला माता मंदिर के पास से कृष्णा चौक तक एक शॉर्ट कट रास्ता बनाने का प्रस्ताव है। इस मार्ग के बनने से बस स्टैंड की तरफ से द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली तक पहुंचने का समय घट जाएगा। अभी जाम से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में 30 मिनट से ज्यादा समय लगता है। नया रास्ता मिलने से यह सफर 8-10 मिनट का रह जाएगा। साथ ही दिल्ली जाने के लिए नया रास्ता मिलेगा।
ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान डीसीपी वेस्ट करन गोयल, नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव, एसडीएम परमजीत चहल, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यकारी अभियंता चरणदीप राणा, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.