विधायक ने किया आगजनी स्थल का निरीक्षण।
सागर के ग्राम चांदामऊ में हुई आगजनी की घटना में दो भाइयों की मौत के मामले में मंगलवार को नरयावली विधायक प्रदीप लारिया चांदामऊ पहुंचे। जहां उन्होंने आगजनी में मृतक कार्तिक आठिया और अनुज आठिया के परिजनों से मुलाकात की। परिवार को हर संभव मदद करने और माम
दरअसल, नरयावली विधानसभा के ग्राम चांदामऊ में आगजनी की घटना में एक ही परिवार के दो भाइयों की मृत्यु हो गई है और बहन साक्षी आठिया गंभीर रूप से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में गंभीर पीड़ित साक्षी आठिया ने होश में आने के बाद गांव में रहने वाले फहीम उर्फ छोटू खान पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर विधायक लारिया प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने चांदामऊ पहुंचे।
विधायक ने जांच और उचित मुआवजे का आश्वासन दिया इस दौरान विधायक लारिया ने पुलिस अधीक्षक सागर और एसडीओपी से चर्चा कर पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की बिंदुवार सूक्ष्मता से जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही आगजनी में जले मकान और नुकसान का अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि पीड़ित गरीब परिवार को आगजनी से नुकसान होने और दो सदस्यों की मृत्यु हो जाने पर मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कराई जाएगी। उन्होंने पीड़ित के इलाज में सहायता के साथ ही विधायक स्वेच्छानुदान से 50 हजार रुपए आर्थिक मदद देने की बात कही।
2 भाईयों की मौत, बहन का इलाज जारी उल्लेखनीय है कि नरयावली विधानसभा के ग्राम चांदामऊ में 10 दिन पहले हुई आगजनी की घटना में दो भाईयों की मृत्यु हो चुकी है। 8 दिसंबर को 14 वर्षीय कार्तिक आठिया और 14 दिसंबर को 18 वर्षीय अनुज आठिया का इलाज के दौरान निधन हो गया। बहन साक्षी आठिया का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.