आगर मालवा की अर्जुन नगर कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। वह छत पर कटी हुई पतंग लूटने का प्रयास कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। उसे बचाने की कोशिश में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका जिला चिकित्साल
जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय किरण पिता कन्हैयालाल अर्जुन नगर कॉलोनी स्थित अपने घर की छत पर थी। उसने एक कटी हुई पतंग की डोर पकड़ी। यह डोर पास से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे किरण को तेज करंट लगा। करंट लगने से वह छत पर गिर पड़ी और बुरी तरह झुलस गई।
घटनास्थल के पास मौजूद 30 वर्षीय टीना पति मेहरबान ने किरण को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान टीना भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने किरण को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल टीना का उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पतंगबाजी के दौरान विद्युत तारों के आसपास बरती जाने वाली लापरवाही पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.