पेंड्रा इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। पेंड्रा और अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड के कारण कई स्थानों पर ओस की बूंदें जम गई हैं, वहीं अमरकंटक के खेतों और छतों पर सफेद चादर बिछी दिखा
शीतलहर के कारण बाजार सूने पड़े हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं और गर्म कपड़े पहन रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और किसान इस ठंड से सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस बीच, छत्तीसगढ़ की दूसरी सबसे ऊंची पहाड़ी राजमेरगढ़ से सूर्योदय का मनोरम दृश्य देखने को मिल रहा है। पर्यटक और सैलानी इस मौसम का आनंद ले रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है, बल्कि ठंड और तेज हो सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.