{“_id”:”69a19c7014ef7c757d0f4aa1″,”slug”:”meritorious-students-honored-at-dav-college-kotkhai-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-155107-2026-02-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rampur Bushahar News: डीएवी काॅलेज कोटखाई में सम्मानित किए मेधावी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
डीएवी कालेज कोटखाई में नवाजे मेधावी छात्र। संवाद
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शारिरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय से सेवानिवृत्त निदेशक प्रो.रमेश चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। समारोह में डीएवी काॅलेज कोटखाई के मेधावी सम्मानित किए। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। काॅलेज के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। सह आचार्य डॉ. जोगिंद्र सिंह दुल्टा ने अन्य विद्यालय से आए प्रधानाचार्य, प्राध्यापक, अभिभावक वर्ग आभार व्यक्त किया। मंच संचालन की भूमिका सहायक आचार्य चीना गांगटा ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में काॅलेज के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सचिन, आरिश, ध्रुव, युग, स्वाति, कुदरत, कृतिका, मालविका और रचना को सम्मानित किया गया। इनके अलावा सचिन, सेनु, ईशान, सागरिका, रीशित, स्वाति, सुनारिका, स्नैहा, एंजल, परवी और दीपाक्षी को पुरस्कृत किया गया। खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में देवांश, सौरव, योगेश, संध्या, सोनु, ईशान, अतुल, सचिन, रीशित, निहाल, अवंतिका, वासु, साक्षी, अनुज, राहुल, सानिया, पायल, अरनव, आदित्य, युग को पुरस्कृत किया गया।