राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी चालक नहीं रुका, बल्कि घायल युवक को कार की बोनट पर लटकाए हुए काफी दूर तक घसीटता चला गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
मामूली विवाद के बाद कार सवार ने मारा टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली विवाद के बाद कार चालक आपा खो बैठा और उसने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक बोनट पर फंस गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। रास्ते में मौजूद होमगार्ड जवानों ने कार को रोकने का प्रयास किया इस पर आरोपी ने उन पर भी वाहन चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि जवान किसी तरह बच निकले।
बोनट पर लटकाकर घर ले गया आरोपी चालक
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को सीधे अपने घर तक बोनट पर लटकाए ले गया। वहां पहुंचकर उसे जबरन उतारा, बंधक बनाया और मारपीट की।
ये भी पढ़ें: 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, स्पीकर महतो ने की सर्वदलीय बैठक
आरोपी चालक गिरफ्तार
सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित मुक्त कराया। घायल युवक के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पेशे से वकील है। घटना में इस्तेमाल की गई लग्जरी मर्सिडीज कार को जब्त कर थाने लाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.