नगर निगम के अधिकारी JE को नोटिस देते हुए।
शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम चंडीगढ़ ने कड़ा कदम उठाते हुए प्रशासन की बागवानी शाखा के जूनियर इंजीनियर (JE) पर चालान जारी किया है। जेई पर आरोप है कि उन्होंने सेक्टर-21 पेट्रोल पंप के पास दक्षिण मार्ग पर जमा बागवानी छंटाई कचरा न
नगर निगम ने पहले ही संबंधित जेई को नोटिस भेजकर चेतावनी दी थी कि अगर तय समय सीमा में कचरा नहीं हटाया गया, तो चालान सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन समय बीतने पर भी कचरा वहीं पड़ा रहा, जिसके बाद निगम ने चालान जारी कर दिया।
शहर में पड़ी हार्टिकल्चर की गंदगी।
एमसी अधिकारियों ने कहा कि छंटाई कचरा समय पर नहीं उठाने से यात्रियों को परेशानी होती है और सड़क किनारे गंदगी फैलती है, जिससे शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है। निगम ने स्पष्ट किया कि फील्ड स्टाफ की किसी भी लापरवाही पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की तरफ से JE को दी गई कॉपी।
नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार (IAS) ने सभी विभागों, एजेंसियों और शहरवासियों से अपील की कि वे सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखना एक सामूहिक जिम्मेदारी है और लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने की अपील की।
नगर निगम ने यह भी दोहराया कि चंडीगढ़ को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में बनाए रखने के लिए स्वच्छता मानकों को बिना समझौता लागू किया जाता रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.