मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिहा गांव में एक विधवा महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस दौरान महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है। पीड़िता ने अपने जेठ-जेठानी पर संपत्ति हड़पने और घर से बेदखल करने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेठ-जेठानी पर संपत्ति हड़पने का आरोप पुलिस के अनुसार, पन्नी पथरिहा गांव निवासी निर्मला साकेत पर उनके जेठ कैलाश साकेत और जेठानी चंद्रावती साकेत ने पारिवारिक विवाद के चलते हमला किया। यह विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया, जिसके बाद निर्मला को सिर में गंभीर चोट लगने पर अस्पताल ले जाया गया। मकान पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप जानकारी के मुताबिक, निर्मला के पति कौशल साकेत का निधन लगभग एक साल पहले हो चुका है। वह अपने पांच बच्चों के पालन-पोषण के लिए रीवा में मजदूरी करती हैं और समय-समय पर गांव आती रहती हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी इसी स्थिति का फायदा उठाकर उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। गुरुवार दोपहर मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया। मऊगंज थाना पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.