ये भी पढ़ें: Ujjain News: महाकाल के दर्शन कर लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़, पति को जान से मारने की धमकी दी
गोदाम मालिक शुभम दुबे के अनुसार उनके गोदाम में कीमती दवाइयां, हार्डवेयर सामग्री, जूते, इलेक्ट्रॉनिक सामान और 100 से अधिक कूलर रखे हुए थे। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में खड़ी एक कार और एक लोडर वाहन भी आंशिक रूप से जल गए। हालांकि दमकलकर्मियों और पुलिस की सूझबूझ से दोनों वाहनों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल विभाग ने बताया कि आग बुझाने के लिए चार बड़ी और एक छोटी फायर ब्रिगेड को लगाया गया था। इस दौरान पुलिस और दमकलकर्मियों के संयुक्त प्रयास से गोदाम में रखा 25 लाख रुपये से अधिक का सामान सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन 30 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि पुलिस की सतर्क गश्त और दमकलकर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.