ये भी पढ़ें- तंत्र-मंत्र के झांसे में दो दोस्त लुटे, फर्जी तांत्रिक लाखों की ज्वेलरी समेटकर फरार, मोबाइल बंद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दुकान की छत और दीवारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही डायल–112 और छीपाबड़ पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण में जुट गई।
बड़े नुकसान की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस आगजनी में लगभग 10 से 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन बाद में स्पष्ट हो पाएगा। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है। घटना से पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है और व्यापारी संगठन भी नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान से व्यापारी को बड़ा झटका लगा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.