प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि।
बेगूसराय दिनकर पुस्तकालय सिमरिया के देखरेख में आज शहीद दिनेश सिंह खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गया। पहले दिन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पैतृक गांव सिमरिया के भोला स्थान स्थित दिनकर स्टेडियम में हुआ। वॉलीबॉल प्रतियोगिता
टूर्नामेंट का पहला मैच बीहट और स्टार क्लब अमरपुर के बीच में दो सेट में खेला गया। जिसमें अमरपुर ने दोनों सेट जीतकर बीहट को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच विलेज क्लब बारो और ईसीआर इंटर कॉलेज गढ़हरा के बीच खेला गया। जिसमें बारो की टीम ने जीत हासिल की। इस वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन बेगूसराय जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने किया।
सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे
मैच में रेफरी गीता राय और गौरव भारद्वाज थे। कमेंटेटर अपूर्व बालाजी और स्कोरर कुंदन झा थे। मौके पर दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह, राजेंद्र राय, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रवीण प्रियदर्शी, संजीव फिरोज, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, रामविलाश राय, मनीष कुमार, कृष्ण मुरारी, संजीत कुमार, गुलशन कुमार, केदारनाथ भास्कर, कृष्णनंदन यादव, दुर्गेश कुमार व मिथिलेश कुमार समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।
खेल का दृश्य।
खेल संयोजक कृष्ण मुरारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन 16 जनवरी को शहीद दिनेश सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर होगा। जिसमें विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता की अगली कड़ी में 7 और 8 जनवरी को मध्य स्कूल सिमरिया के प्रांगण में कबड्डी मैच आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल आठ टीम हिस्सा लेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.