नए साल के जश्न के दौरान चंडीगढ़ में ट्रैफिक और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि नियमों का पालन करें, सुरक्षित जश्न मनाएं।
.
नो व्हीकल जोन
(31 दिसंबर रात 9:30 बजे से 1 जनवरी तड़के 2 बजे तक) वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित:
- सेक्टर 7, 8, 9, 10 और 11 की इनर मार्केट की सड़कों पर
- सेक्टर 10 में लेजर वैली के सामने वाली सड़क
- सेक्टर 17 और 22 की सभी इंटरनल रोड्स
- अरोमा लाइट पॉइंट से सेक्टर 22 डिस्पेंसरी वाले छोटे चौक तक
- इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एलांते मॉल के आसपास का इलाका
स्थानीय निवासियों के लिए
- इन क्षेत्रों में रहने वालों को अंदर जाने के लिए वैध आईडी प्रूफ (निवास प्रमाण पत्र सहित) साथ रखना अनिवार्य। पुलिस कर्मी चेकिंग करके ही एंट्री देंगे।
पार्किंग नियम
- वाहन केवल निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें। फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, सड़क किनारे या नो पार्किंग जोन में पार्किंग करने पर वाहन जब्त/टो किया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड हो सकता है।
अन्य सख्ती
- एलांते मॉल के पास ट्रैफिक वन-वे।
- शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लिए स्पेशल नाके, सरप्राइज चेकिंग।
- हुड़दंग, स्टंट, बुलेट पर पटाखे मारने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, लाइसेंस सस्पेंड हो सकते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.